फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले के पांच ब्लॉकों में बनेंगे ग्रामीण स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए अब जिले के पांच ब्लाॅकों में संसाधनों से युक्त ग्रामीण स्टेडियम बनाया जाएगा। तीन एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले स्टेडियम को लेकर भूमि की तलाश शुरू हो चुकी है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को भूमि की उपलब्धता को सुनिश्चित कर युवा कल्याण विभाग के नाम कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। युवा कल्याण विभाग के तहत शुरू हुई इस कवायद से युवाओं को मैदान मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जिले में मूंसीलाटपुर में जिला स्टेडियम तो बना है लेकिन वह जिले के एक किनारे पर स्थित होने के चलते भदोही ब्लाॅक के खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो अन्य ब्लाॅक के खिलाड़ी दूर होने के चलते वहां पहुंच नहीं पाते हैं। इसे देखते हुए अब जिले के प्रत्येक ब्लाॅक में ग्रामीण स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की गई है। प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर पांच से सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। युवा कल्याण विभाग को जमीन मिलने पर प्रस्ताव तैयार शासन को भेजा जाएगा। इसके पश्चात धनराशि अवमुक्त होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

ग्रामीण स्टेडियम में होगी ये सुविधा
ज्ञानपुर। तीन एकड़ में बनने वाले ग्रामीण स्टेडियम में आउटडोर व इनडोर खेलों की सुविधा रहेगी। मैदान के साथ वालीबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिंटन कोर्ट से लेकर अन्य खेलों के लिए जरूरी सुविधाएं दी जाएगी। डीघ ब्लॉक में ग्रामीण मिनी स्टेडियम होने के चलते उसको छोड़कर ज्ञानपुर, भदोही, औराई, सुरियावां व अभोली ब्लाक में ग्रामीण स्टेडियम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


भदोही के दुरांसी ग्राम पंचायत से मिला प्रस्ताव
ज्ञानपुर। ग्रामीण स्टेडियम के लिए भूमि की चल रही तलाश में भदोही ब्लाॅक के दुरासी ग्राम पंचायत की ओर से दो हेक्टेयर भूमि में से तीन एकड़ भूमि स्टेडियम निर्माण के लिए देने पर सहमति जताई गई है। हालांकि उक्त जमीन जब तक युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित नहीं होती तब तक स्टेडियम का निर्माण नहीं कराया जा सकता।

- जिले के पांच ब्लाकों में ग्रामीण स्टेडियम बनाने की योजना है। इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की ओर से सभी एसडीएम को सौंपी गई है। जमीन मिलने पर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।- दिनेश त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें