फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोल्हुआं में बिना अनुमति के काटे सागौन के 35 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोल्हुआं पांडेयपुर में शनिवार को वनमाफिया ने बिना विभाग की अनुमति के सागौन का 35 पेड़ काट दिया। वन विभाग के अफसर पहले तो शांत रहे, लेकिन रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सख्त हो गए।
विज्ञापन

इसमें वनकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है। इसको लेकर डीएफओ ने जांच शुरू करा दी। लकड़ी को जब्त कर जुर्माना लगाने की तैयारी में विभाग जुटा है। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिले भर में पौधरोपण करके पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प अधिकारियों और आमजन ने लिया।
इधर, माफिया हरे पेड़ों की बलि चढ़ा रहे हैं। बीट प्रभारी, वाचर, उड़न दस्ता टीम हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आए दिन मोढ़, चौरी क्षेत्र की सड़कों पर लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली फर्राटे भरते दिखते हैं। रेंज कार्यालय के अधिकारियों को भनक तक नहीं लगती या सबकुछ तालमेल के हिसाब से चलता है।
विज्ञापन

अधिकतर मामले तो दब जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में वन विभाग की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। दस दिन पहले उमरिया में 10 और 20 दिन पहले पलवारपुर में पांच पेड़ काटे गए थे। वनकर्मी मौके पर गए, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें