फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

Sat, 27 Jun 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के किनारे तक टिनशेड डालकर कब्जा करने वालों का टीनशेड उखाड़ दिया गया। इससे नगर में खलबली मच गई। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद राजा पार्क, शीतल पाल तिराहे के आसपास भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से गोपीगंज जीटी रोड तक करीब 14 करोड़ की लागत से फोरलेन निर्माण का कार्य जारी है। मुख्यालय से लखनो तिराहे तक मार्ग पूर्ण हो चुका है।

 लखनो तिराहे से दुर्गागंज तिराहे तक मार्ग का निर्माण शुरू होना है, लेकिन मार्ग के किनारे अतिक्रमण के चलते अब तक काम नहीं शुरू हो सका। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के निर्देश पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे  तहसीलदार ज्ञानपुर और ईओ अली हसन के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम दुर्गागंज तिराहे से लेकर नथईपुर तिराहे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की।

 इस दौरान मकान के आगे  टिनशेड, दूकान आदि डालकर कब्जा किए लोगों का  टिनशेड उखाड़ दिया गया। निर्माण कर जो कब्जा किया गया था, उसे तोड़ा गया।

 जिन लोगों का मकान अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं, उन्हें दो दिन का समय दिया गया। बृहस्पतिवार को डीएम के निरीक्षण के बाद राजा पार्क से लेकर शीतल पाल तिराहे तक रोड पर अतिक्रमण करने वाले दूकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पटरी व्यापारियों की दूकानों को सड़कों से हटा दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से दूकानदारों में खलबली मच गई। करीब दो घंटे से अधिक चले अभियान से लोग परेशान रहे। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें