फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: क्राॅस कंट्री रेस में धावकों ने दिखाया दम

विज्ञापन
क्रासकंट्री रेस के विजेता ​खिलाड़ी और अन्य लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
भदोही। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को खेल विभाग की ओर से क्राॅस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुषों के बीच पांच और महिलाओं के बीच तीन किमी क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग की रेस जिला स्टेडियम के मुख्य द्वार से देवनाथपुर बाजार और यहां से स्टेडियम और महिला वर्ग में रेस स्टेडियम से प्रारंभ होकर केयर एंड फेयर पब्लिक स्कूल के मोड़ से वापस स्टेडियम तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रेस का उद्घाटन एसडीएम भदोही चंद्रकांत त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेस में पुरुष वर्ग में 62 और महिला वर्ग में 29 समेत कुल 91 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्रॉस कंट्री रेस में प्रथम से छह स्थान तक प्राप्त करने पाने वाले दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में विकास सरोज, शिव ओम, निरंजन, अनुराग बिंद, अमित यादव एवं नीरज पाल और महिला वर्ग में ममता पाल, सोनाली यादव, रेशमा बिंद, रोशनी यादव,नंदनी एवं अंजली मौर्या को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुनव्वर हुसैन, बिंदु सिंह, विनय कुमार, मनोज कुमार, श्वेता पटेल, ज्योति सिंह, दिलीप कुमार, माजिद अली, प्रेम कुमार मेहता, राज कमल, महेश यादव, कैलाश पाल एवं सूर्यकांत, उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें