फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 48 घंटे में दो मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, 73 मीटर पर पहुंचा

विज्ञापन
सीतामढ़ी में पक्के घाट तक पहुंचा गंगा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। सीतामढ़ी क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते दो दिनों में गंगा के जलस्तर में करीब दो मीटर की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर करीब छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सीतामढ़ी में जलस्तर अब 73 मीटर पार कर गया है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा में बढ़ते जलस्तर के साथ पानी में बड़ी मात्रा में जलीय पौधे, जलकुंभी और कचरा भी बहकर आते दिखाई दे रहे हैं। नदी के बढ़ते प्रवाह और पानी के साथ आ रही गंदगी से गंगा घाट क्षेत्र में भी इसका असर नजर आने लगा है। सीतामढ़ी में बाढ़ का पानी पक्की सीढ़ी के नजदीक पहुंच गया है। रविवार की शाम 4 बजे तक जलस्तर 73.240 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, वर्तमान जलस्तर को देखते हुए गंगा से तीन ओर से घिरे कोनिया क्षेत्र के गांवों में अभी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। इसके बावजूद जलस्तर में लगातार हो रही तेज बढ़ोतरी को देखते हुए ग्रामीणों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि जिले में चेतावनी बिंदु 80.200 मीटर और खतरे का निशान 81.200 मीटर पर है। अभी उससे करीब सात मीटर नीचे जलस्तर है। प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें