फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर टूट रहे नियम, नमूने तक सिमटी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है। डिमांड को पूर्ण करने के लिए दुकानदार दो-तीन दिन पहले बनी मिठाई भी बेचने लगते हैं। जिले में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा के नियम टूट रहे हैं और अधिकारी केवल नमूना लेने तक की कार्रवाई कर रहे हैं। दुकानों पर मिठाई की एक्सपायरी डेट भी लगानी होती है, लेकिन यहां नहीं लगाया जा रहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से जुड़े सूत्रों की मानें तो वर्ष 2020 में ही इसको लेकर आदेश जारी हुआ था।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार 11 जुलाई को शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा। बहनें अपने भाईयों के घर आने की जल्दबाजी में है। त्योहार के एक दिन पूर्व से ही बाजारों में अस्थाई और माडल दुकानों में तरह-तरह की मिठाइयों की बिक्री शुरु हो जाती है। शासन के फरमान पर खाद्य एवं सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग वैश्विक महामारी के दौर में स्वच्छता के साथ मिलावटी खाद्य सामानों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कमर भी कस लिया था। अभियान का असर यह रहा कि कई नमूनों के फेल होने पर विभाग ने लगभग आठ लाख रुपये जुर्माना के रुप में वसूल किया। सौ से अधिक दुकानदारों की ओर से जुर्माना न जमा करने पर मुकदमा दर्ज कराकर वाद सीजेएम कोर्ट में दाखिल कराया। जिले का चयन सेफ वेंडर जोन में होते ही विभाग ने एक ही स्थानों पर सभी तरह के उत्पादों को उपलब्ध कराने और चयनित दुकानदारों को एफएसएसआई के मानको का पालन कराने के लिए जागरुक किया गया। सत्र 2022-23 में अभियान की गति मंद पड़ते ही खाद्य सामानों की बिक्री में पूर्व की पुनरावृत्ति विभाग की बेचैनी बढ़ा दी। सोमवार को वहिदानगर, सुभाषनगर बाजार से पेड़ा, बर्फी, लड्डू, जंगीगंज बाजार से सूजी का नमूना संकलित कर लगभग एक क्विंटल छेना, रसगुल्ला को नष्ट कराया गया। इन दिनों ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही, गोपीगंज, दुर्गागंज चौरी आदि क्षेत्रों में बिना एक्सपायरी डेट की ही मिठाई बिक रही है।
कार्रवाई के लिए अभियान चलाने का दावा
ज्ञानपुर। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने दावा किया एक्सपायरी डेट न लिखने वाले दुकानदारों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक के अभियान और कार्रवाई केे देखकर नहीं लगता कि विभाग कुछ खास कर सकता है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों दुकानदार बख्शे नहीं जाएंगे। मिठाईयों के निर्माण और समापन की तिथि के सवाल पर कहा कि गत वर्ष से इस मुद्दे पर विभाग सख्त है। 100 में 3 दुकानदार ही मिठाईयों के बनाने, समापन की तिथि का पालन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें