फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी, पांच से छह घंटे की बिजली कटौती में उबले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुहर्रम के जुलूस के दौरान बिजली के तारों से कहीं किसी तरह की परेशानी न होने पाए इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस से लेकर विद्युत विभाग पखवारे भर से लगा हुआ था, लेकिन ऐन वक्त सारी तैयारियां धरी की धरी रह र्गइं। जब कुछ नहीं सूझा तो बिजली विभाग ने पूरे जिले की छह से सात घंटे बिजली काटकर मुहर्रम का जुलूस निकलवाया। इस दौरान आमजन उमस भरी गर्मी से व्याकुल हो गए। 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में लोग पसीने से तर बतर होते रहे। घर से लेकर बाजार तक लोग हाथ पंखा झलते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोगों ने घरों से बाहर बैठकर वक्त बिताया।
विज्ञापन

मुहर्रम का जुलूस मंगलवार को निकलना पहले से ही तय था। उसी के अनुसार जगह-जगह ताजियादार कमेटी के लोगों संग पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की थी। वहां लोगों की परेशानी जानी गई तो सबसे ज्यादा दिक्कत बिजली व्यवस्था केे लेकर जतायी गई थी। बिजली विभाग ने मुहर्रम से पहले जर्जर तारों को ठीक कराकर व्यवस्था मुकम्मल करने का दावा किया था, लेकिन वह दावा फेल हो गया। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जब जुलूस निकलना हुआ तो बिजली आपूर्ति ही बाधित कर दी गई। ऐसे में जब तक जिले भर की ताजिया कर्बला में नहीं पहुंच गई तब तक आपूर्ति बंद रखी गई। ऐसे में भीषण गर्मी और उमस से लोग हलाकान हुए। ज्ञानपुर विद्युत वितरण खंड से जुड़े ज्ञानपुर, गोपीगंज, वहिदानगर, सेमराध, लालानगर, औराई आदि क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक छह घंटे आपूर्ति बंद रही। वहीं भदोही खंड के भदोही शहर और आस-पास के इलाकों में दोपहर एक बजे से रात के आठ बजे तक यानी सात घंटे आपूर्ति बाधित थी।
...जब बंद हो गया कंट्रोल रूम का नंबर
विद्युत विभाग की ओर से मुहर्रम जुलूस को लेकर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया था, ताकि कहीं बिजली को लेकर कोई दिक्कत होने पर लोग फोन कर सकें। दोपहर में जब बिजली कटी तो लोगों ने फोन लगाना शुरू किया। एक-दो बार घंटी गई, लेकिन बाद में वह नंबर बंद हो गया। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम बनाया गया था। उसमें दो शिफ्ट में दो-दो कर्मचारी लगाए गए थे। नंबर बंद होने के सवाल पर वह टाल गए।
विज्ञापन

दुकानदार हुए परेशान, नहीं चली मशीनें
एक तरफ मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था तो दूसरी ओर बिजली कटौती के कारण दुकानदार परेशान थे। बिजली से संचालित होने वाले उपकरण बंद रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत तो फोटोस्टेट, कंप्यूटर के संचालकों को हुई। जिनके यहां इनवर्टर था वह भी छह से सात घंटे में जवाब दे दिया था। ज्ञानपुर के आलोक कुमार, सुरेश, मोहम्मद नसीम, गोपीगंज क्षेत्र के सुहेल, बाबू खां, रूस्तम अली ने कहा कि प्रशासन को पहले से ही विकल्प रखना चाहिए था। ताजिया उठाने के वक्त बिजली कटौती कहीं का नियम नहीं बनता। यदि विद्युत विभाग के कर्मचारी ठीक से काम करते, तार आदि को दुरुस्त रखते तो कटौती नहीं करनी पड़ती।
जिला प्रशासन के निर्देश पर मुहर्रम जुलूस को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। ज्ञानपुर क्षेत्र में एक बजे से शाम सात बजे तक आपूर्ति बंद रही। - नेमीचंद्र, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें