फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, काम रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तेजीपुर में मंगलवार को सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। रोलर पर चढ़कर काम रोक दिया। उनका कहना था कि सड़क निर्माण में मानक का ध्यान नही रखा जा रहा है। सड़क बनते समय ही उखड़ जा रही है। उन्होंने जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

जिले में लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण और जिला पंचायत की तरफ से सड़कों का निर्माण कराया जाता है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से तेजीपुर में भुड़की पचलौरिया मार्ग पर काम कराया जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने मानक में मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सड़क बनने वाले रोलर को रोककर प्रदर्शन किया। कहा कि मानक में गड़बड़ी से सड़क खराब बन रही है। जिससे महीने भर में ही सड़क उखड़ जाएगी। अधिशासी अभियंता से मांग किया कि मामले की जांच कर कार्रवाई करें। प्रदर्शन करने वालों में सतीश दुबे, लल्लन दुबे, आनंद दुबे, राजू यादव, विजय यादव, मंगला दुबे आदि रहे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जैनू राम ने कहा कि अवर अभियंताओं की टीम को मौके पर भेजा गया है। कमी मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें