फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : एक फरवरी से तीसरे चरण में शुरू होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए तीसरे चरण का आवेदन एक फरवरी से शुरू हो जाएगा। 19 फरवरी तक आवेदन लेने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर 24 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। पहले चरण में 1283 और दूसरे चरण में करीब साढ़े आठ सौ बच्चों का चयन किया गया। चयनित बच्चों को 27 जनवरी तक प्रवेश दिलाना था, लेकिन अभी शत प्रतिशत बच्चों को प्रवेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत कॉन्वेंट विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कॉपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए एक दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले चरण में एक से 19 दिसंबर तक कुल 2584 आवेदन आए। सत्यापन में करीब आठ सौ आवेदन निरस्त हो गए। 1700 आवेदनों की लॉटरी में 1283 बच्चों का चयन किया गया।
दूसरे चरण में एक जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक सभी प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिसमें करीब 884 बच्चों का चयन लॉटरी विधि से किया गया। अब तीसरे चरण के प्रवेश की कवायद शुरू हो गई है। एक फरवरी से इसके लिए विभागीय पोर्टल खुल जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक से 19 फरवरी तक आवेदन लिया जाएगा। उसके बाद आवेदनों का सत्यापन होगा। 24 फरवरी को लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन और 27 तक प्रवेश दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें