निशुल्क बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शुक्रवार को लॉटरी निकाली गई। प्रवेश के आए आवेदन में लॉटरी के बाद 884 बच्चों का प्रवेश के चयन हुआ। लॉटरी जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान के निर्देशन में निकाली गई।
गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है।
दूसरे चरण में दूसरे चरण में एक से 19 जनवरी तक आवेदन की तिथि तय थी। जिसमें आनलाइन कुल 1669 आवेदन किए गए थे। 20 से 23 जनवरी तक सत्यापन व लाक करने और 24 जनवरी को लाटरी निकालने की तिथि तय थी। जांच के दौरान 480 आवेदन अस्वीकृतह हुए। स्वीकृत 1189 आवेदनों के सापेक्ष लाटरी सिस्टम से 884 बच्चों को सीट आवंटित की गई।
अभी भी 305 बच्चों को सीट आवंटित नहीं हो पाई। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जिन बच्चों को सीट आवंटित हो गई है, उनका प्रवेश संबंधित विद्यालयों में कराया जाएगा।