आरटीई के तहत कमजोर आय वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया करीब-करीब पूर्ण हो गई है। छह ब्लॉकों से कुल 2515 आवेदन आए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से सत्यापन भी किया जा रहा है। नौ मार्च को लॉटरी निकलेगी और 11 को स्कूल आवंटित किया जाएगा। पहले चरण में 840 बच्चों का चयन हुआ था।
आरटीई के तहत कॉन्वेंट स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कॉपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पहले चरण में दो से 16 फरवरी तक आवेदन लेने के साथ सत्यापन किया गया। इसमें 840 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया। 21 फरवरी से अब तक 2515 आवेदन अभिभावकों ने किया है। तीसरे चरण में 12 से 25 मार्च तक आवेदन, 27 मार्च को लॉटरी और 29 को स्कूल आवंटित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण में 2515 आवेदन आए हैं। सत्यापन संग अन्य प्रक्रियाएं तिथिवार पूरी की जाएगी। बताया कि अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जाएगा।