फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव: कहीं चक्काजाम, कहीं प्रदर्शन से फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। मूसलाधार बारिश के पानी से परेशान नागरिकों का गुस्सा रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। नाराज लोगों ने सड़कों पर मार्ग जाम कर पानी निकासी की मांग की। पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। गोपीगंज में बाहा खोलने तो ज्ञानपुर में दुर्गागंज तिराहे पर भरे पानी को निकालने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुई बारिश रविवार को थम गई लेकिन अब भी कई क्षेत्रों में जल जमाव से हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहे पर तीन फीट तक पानी भरा होने से दीवानी न्यायाल परिसर, रजिस्ट्री कार्यालय से लेकर कुवरगंज के कई घरों में तीन दिनों से दो फीट पानी भरा है। जिससे वह उसी पानी में रहने को विवश हैं। पानी की निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध न होने से नाराज लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ मार्ग जाम कर दिया। सुबह 10 बजे से शुरू मार्ग जाम दोपहर एक बजे तक चला। नगर पंचायत की ओर से पंप लगाने के बाद लोग शांत हुए। इसी तरह गोपपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सुबह आधा दर्जन गांव के आक्रोशित ग्रामीण पहुंचकर बंद बहा को खुलवाने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। आरोप लगाया कि पूरे दीवान, जौहरपुर, टिकापुर समेत आधा दर्जन गांव का पानी झिरिया पुल के बाहा से होकर गुजरता था लेकिन पिछले काफी दिनों से एक निजी कंपनी ने उसे बंद कर दिया है। इससे तीन दिन की मूसलाधार बारिश से गावों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और गोपपुर ग्राम प्रधान के समझाने पर आधे घंटे में जाम समाप्त हुआ। मौके पर रत्नेश दुबे, आदित्य, राजू, नागेंद्र, मणि कुमार, संदीप, आशीष, नागेश्वर, पंडित बिंद, आशीष कुमार आदि रहे। इसी तरह पूरे रामगुलाम के नागरिकों ने जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पालिका की ओर से नाला निर्माण न कराने से मोहल्ले में पानी भर गया है। मौके पर रमाशंकर, अर्जुन, राधेश्याम, आहूजा, कैलाश,जीरा, विजय शंकर,बिहारी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें