फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरो में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मंदिरों में आस्था उमड़ी। घरों में जहां देवी भक्त कलश स्थापित कर नौ दिन व्रत रखने और पूजन का संकल्प लिया वहीं ग्रामीण अंचलों में स्थित पंडालों में जगत जननी विराजमान हो गईं। इस दौरान देवी भक्त मां जगदंबा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के रूप में दर्शन- पूजन किया। घंटा- घड़ियाल के गगनभेदी आवाज से गांव और नगर गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

आश्विन शुक्ल पक्ष के पहले दिन भोर में मंगला आरती के बाद से ही जिले भर के देवी मंदिरों देवी भक्तों का तांता लगा रहा। रिमझिम बारिश भी भक्तों को नहीं डिगा सकी। महिलाएं थाल में पूजन सामग्री लेकर आदि शक्ति के दर्शन करने के लिए निकल पड़ीं। श्रद्धालुओं में देवी भक्ति का आस्था देखते ही बन रही थी। घोपइला स्थित शीतला माता मंदिर में पट खुलते ही भक्तों की कतार लग गई। देवी के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। अधिकांश भक्त देवी मंदिरों में ही कलश स्थापित कर पूजन किए। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया गया। इन्हें भक्त पार्वती के रूप में भी जानते हैं। शुभ मुहूर्त को देखते हुए देवी भक्त घट की स्थापना कर देवी के प्रथम चरित्र का पाठ करने में जुट गए। घट स्थापना के बाद देवी सूक्ति एवं मंत्रों से पूरा क्षेत्र ही देवीमय हो गया। सुरक्षा के मद्दनेजर भी मंदिर के आस- पास व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। औराई, महराजगंज आदि क्षेत्रों में भी देवी भक्ति की धूम रही।
गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर में भी भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे। ऊंज संवाददाता के अनुसार, शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप का दर्शन करने के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। चेरापुर, टिकेश्वरनाथ मंदिर मोन, ऊंज, रोही आदि गांवों में स्थित देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ लगी रही। इसी तरअ औराई, जंगीगंज, महराजगंज, सारीपुर, कटका, गिर्दबड़गांव स्थित देवी मंदिरों में सुबह से ही शुरू हुआ पूजन अर्चन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। सीतामढ़ी के इटहरा, गजधरा, सीतामढ़ी, कटरा आदि स्थानों पर बने दुर्गापूजा पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही घरों में भी लोगों ने पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर ; तीन दिनों से हो रही बारिश भले ही थम गई लेकिन ग्रामीण से लेकर नगरीय इलाकों में जगह-जगह जलजमाव से पूजा पंडाल समितियां भी परेशान हो गई है। नवरात्र के पहले दिन कई स्थानों पर पंडाल स्थापित करने के लिए लोग लकड़ी आदि लगाकर पंडाल को दो से तीन फीट ऊंचा किए, ताकि श्रद्धालुओं को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें