फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल प्ले में जगन्नाथपुर, पोस्टर में महराजगंज को पहला स्थान

Wed, 19 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 इसमें विभिन्न स्कूलों से आए होनहारों ने आकर्षक नाट्य मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम का शुभारंभ वीएनजीआईसी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
 रोल प्ले प्रतियोगिता में जिले की 10 राजकीय हाईस्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लिया।
रोल प्ले में अलग-अलग राजकीय हाईस्कूल की छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित अन्य कुरीतियों पर नाट्य मंचन के जरिए प्रहार किया।
 निर्णायक समिति ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन और मूल्यांकन किया।
 समिति ने रोल प्ले में राजकीय बालिका इंटर कालेज जगन्नाथपुर को प्रथम, राजकीय हाईस्कूल पाली को द्वितीय, राजकीय हाईस्कूल सनवइयां को तृतीय स्थान दिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कालेज महराजगंज को प्रथम, राजकीय हाईस्कूल पाली को द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल अभोली केा तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम राम प्रताप सिंह के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

 इस मौके पर राजकुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार सिंह, डा. हरिश्चंद्र यादव, मनीष यादव, डा. सरोज गुप्ता, मंजू शुक्ला, सरिता गौड़ आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता प्रेमचंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें