सुरियावां। कोतवाली के पूरेखुशहाल अभिया में दबंगों ने उधारी समोसा न मिलने पर दुकानदारों को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दुकान को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित नारायण हलवाई की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित ने बताया कि वह पूरेखुशहाल अभिया में मिठाई की दुकान चलाते हैं। दो मई को उनकी दुकान पर निदिउरा निवासी रंजिश शुक्ला अपने साथियों के साथ पहुंचा और उधार समोसा मांगने लगा। आरोप लगाया कि जब उन्होंने उधार समोसा देने से मना किया तो दबंगों ने गाली देते हुए दुकान पर रखे समोसे फेंक दिए। विरोध करने पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। आरोप लगाया कि रंजिश मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है। आए दिन वह अभियान बाजार में दुकानदारों से फ्री में सामान खाता है। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि दुकानदार से मारपीट के आरोप में रंजिश व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।