फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के लालनगर में सड़क दुर्घटना : टोल प्लाजा पर खड़े ट्रेलर पर टकराई बाइक, तीन गंभीर रूप से घायल

Tue, 11 Feb 2025 06:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

लालनगर में खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराने के बाद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल ले जाते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार की ट्रेलर में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक महिला समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


भगवानपुर चौथर निवासी शकुंतला (25) पत्नी चेतू अपने रिश्तेदार शुभम (17) पुत्र राम चरण निवासी भगवानपुर चौथर और साहिल (18) पुत्र नंदलाल निवासी गंल्हैया सुरियावां के साथ वाराणसी बाइक से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक लालानगर टोल के समीप पहुंची। इस दौरान अनियंत्रित बाइक पूर्व से खड़े ट्रेलर में जाकर भिड़ गई।

जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां तीनों की स्थिति नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तीनों एक ही बाइक से वाराणसी ट्रेन में बुक किए बाइक को पार्सल से छुड़ाने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें