फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: ट्रैक्टर पर लदा सरिया बाइक सवार के सिर में घुसा, मौके पर मौत, कोहरे के कारण हादसा

Fri, 30 Dec 2022 01:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

दुर्गागंज-भदोही मार्ग पर कस्तूरीपुर में बीती रात बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के भदोही जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा सरिया बाइक सवार युवक के लिए काल साबित हुआ। ट्रैक्टर पर लदा सरिया बाइक सवार सिर में घुस गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा दुर्गागंज-भदोही मार्ग पर कस्तूरीपुर में बीती रात हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार कोहरे के कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन


प्रयागराज के सराय ममरेज निवासी मनोज बनवासी (25) पुत्र राकेश बनवासी कस्तूरीपुर के पास ही एक भठ्ठे पर काम करता था। गुरुवार रात वह किसी काम के लिए बाइक से भदोही जा रहा था। दुर्गागंज-भदोही मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सरिया लाद कर जा रहा था। सरिया ट्रॉली से पीछे बढ़ा हुआ था।

स्थानीय लोगों के अनुसार कोहरा होने के कारण बाइक सवार को शायद सरिया नहीं दिखा। ट्रॉली में लदा सरिया मनोज के सिर में घुस गया। इससे अनियंत्रित होकर वह गिर गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को सड़क किनारे कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सुरियावां सीएचसी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद से मनोज बनवासी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें