फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां: ट्रैक्टर ने ली युवक की जान..., एक साल पहले ही हुई थी शादी; पत्नी बेसुध

Wed, 12 Mar 2025 05:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

युवक की माैत की खबर सुनते ही परिवार में मातम मच गया। वह अपने दोस्त के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लाैट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो और घर पर छाया मातम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident: भदोही से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के लालानगर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। युवक बरात में शामिल होने के लिए जंगीगंज गया था। जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कोतवाली के पूरे टीका निवासी संतलाल बिंद का सबसे बड़ा पुत्र मंगलेश बिंद (32) मंगलवार को अपने दोस्त वैभव यादव के साथ जंगीगंज में एक बरात में शामिल हेाने के लिए गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बरात में जयमाल आदि कार्य सम्पन्न होने के बाद दोनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। लालानगर टोल प्लाजा के साथ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मंगलेश बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठा वैभव बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें