फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह आरओ कराएंगे चुनाव

Tue, 10 Nov 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी पंचायत चुनाव को संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। चुनाव के लिए डीएम ने छह आरओ और 78 एआरओ को नामित किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने में आरओ और एआरओ की भूमिका अहम होती है। सभी ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करें, लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चारों चरण के चुनाव में नामांकन से तीन दिन पूर्व नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लाकों से की जाएगी। डीएम ने कहा कि किसी उम्मीदवार का नामांकन अस्वीकार करते हैं तो कारण सहित अवगत कराना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भदोही ब्लाक के आरओ मो. गुलाम अली, डीघ के आरबी मौर्य, सुरियावां के विनीत कुमार, औराई के समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, अभोली के जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र,

ज्ञानपुर के एके प्रजापति को बनाया गया है। छह आरओ के अलावा 78 एआरओ को नियुक्त किया गया है। बैठक में सीडीओ आरपी मिश्रा समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें