रविवार को शाम को आभूषण, बर्तन की दूकानों पर लोगों की भीड़ रही। धनतेरस पर
सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में खरीदारों की अधिक भीड़ देखी
जाएगी।
मान्यता है कि धनतेरस को आभूषण, बर्तन समेत अन्य सामानों का
खरीदना सुखदायी और लाभकारी होता है।
जिसको देखते हुए रविवार को ही आभूषण,
टीवी फ्रीज, बर्तन आदि के दूकानदार अपनी दूकानों को सजा लिए थे। सोमवार को
सुबह से ही दूकानों पर लोगों की भीड़ देखी जाएगी।
दूकानदारों ने अपनी
दूकानें फूल मालाओं और विद्युत झालरों से आकर्षक सजाया। वे ग्राहकों को
अनेक प्रकार के उपहार भी दे रहे हैं। ज्ञानपुर नगर के मुख्य मार्ग के
किनारे, गोपीगंज के प्रमुख दूकानों पर लोग खरीदारी के लिए पहुंचेगे।