फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाहुबली विधायक के फरार पुत्र पर 25 हजार का इनाम घोषित, सामूहिक दुष्कर्म सहित कई मामलों में है आरोपी

Wed, 15 Dec 2021 08:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

सामूहिक दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र का बेटा विष्णु मिश्र कई माह से फरार है।
विज्ञापन
ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र का पुत्र विष्णु मिश्र - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एक गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि फरार चल रहे आरोपी को बंदी बनाने या सही सूचना देने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र की एक गायिका ने ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र, पुत्र विष्णु और भतीजे के बेटे विकास पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में विधायक विजय मिश्र इस समय आगरा जेल में बंद हैं। उनका पुत्र विष्णु फरार चल रहा है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा चुकी है, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर है। बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने, पूर्व विधायक गोरखनाथ पांडेय के भाई की हत्या सहित कई मामलों में आरोपी विधायक विजय मिश्र के भतीजे एवं डीघ के ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र को बीते सात दिसंबर गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

गायिका ने लगाए थे ये आरोप

गायिका ने आरोप लगाया था कि विधायक विजय मिश्र 2014 से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। वर्ष 2014 में विजय मिश्र ने कार्यक्रम के लिए बुलाया था। स्टेज पर जाने से पूर्व जब वह अंदर कपड़े बदल रही थी, उसी समय विधायक कमरे में घुस गए और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। वाराणसी छोड़ने के लिए जाते समय विष्णु और  विधायक के पोते पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। विधायक के पोते की गिरफ्तारी हुई थी। वह जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन

इस मामले में जेल में बंद विधायक

विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
गोपीगंज थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी विधायक के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने चार अगस्त को गोपीगंज थाने में विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ मकान कब्जा करने, अन्य संपत्ति अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास और उनकी फर्म को अवैध ढंग से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक आगरा जेल में बंद हैं, जबकि एमएलसी जमानत पर हैं। विष्णु मिश्र अभी तक फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें