फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भू-माफिया के मामलों की करें समीक्षा ः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। भूमि पुर्नग्रहण कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें लंबित परियोजनाओं को पूर्ण कराने एवं जमीन के अभाव में लटकी परियोजनाओं के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए।
उन्होंने उन्होंने भू-माफिया के प्रत्येक मामले की समीक्षा करने और गरीब और असहाय व्यक्तियों को मामूली अतिक्रमण के नाम पर भू-माफिया के रूप में चिह्नित न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औराई के बहुतरा खुर्द में अतिक्रमण मुक्त कराए गए जमीन पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए।
औराई पॉलिटेक्निक के पास रजईपुर में चारागाह के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश दिए। गोपीगंज डिवाइडर पर लगाए गए पेड़ पौधों को सुरक्षित रखने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया गया।
पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत बाकी तीन जगह टंकी और छह ट्यूवेबल निर्माण के लिए चेयरमैन भदोही से बात की।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष से उनके विभाग के तहत आने वाली भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाने पर बल दिया। डीपीआरओ संजय मिश्रा ने बताया कि मॉडल गांव में आरआरसी जमीन की अनुपलब्धता तहसील भदोही में 13, तहसील औराई में 24 और ज्ञानपुर में 12 सहित कुल 49 है। नगर पंचायत सुरियावा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान और वेट वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने तीनों एसडीएम को निर्देश दिया कि तहसीलों के भू-माफियाओं की पुरानी और नई सूची और उन पर दर्ज मुकदमे की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम अरुण गिरी, भान सिंह, बरखा सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, संजय कुमार, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें