फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने अधिकारियों को चेताया

Sat, 03 Oct 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह सचेत रहने और आचार संहिता का समुचित ढंग से पालन कराने की हिदायत दी। कहा कि चुनाव के दौरान आयोग के निर्देशों का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि चुनाव को लेकर अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। सार्वजनिक और प्राइवेट भवनों पर प्रचार सामग्री आयोग के निर्देशानुसार ही लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि अवैध शराब लेकर जा रहे वाहनों की धरपकड़ करें और वाहनों का काफिला लेकर प्रचार कर रहे प्रत्याशियों के वाहनों को सीज किया जाए।
 कमिश्नर ने कहा कि बिना अनुमति के सभा न की जाए और न ही वाहन चलने चाहिए। उन्होंने एसडीएम और सीओ को चुनाव प्रक्रिया के दौरान खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि आपराधिक किस्म के लोगों को नोटिस तामिला कर पाबंद करें और असलहे जमा करवाएं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने प्रभारी अधिकारियों को कहा कि अब तक के समस्त कार्यों की समीक्षा कर पूरी तरह सचेत रहें।  कमिश्नर ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि कहीं भी भेदभाव का रवैया न अपनाएं ताकि जनता के बीच स्वस्थ संदेश जाए।

उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी मातहतों पर नजर रखें। इस मौके पर डीआईजी मिर्जापुर शिवसागर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अपराधी किस्म के लोगों को चिह्नित करें।
अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होती। चुनाव के दौरान गलत मंसूबा रखने वालों को बेनकाब करना है। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, पुलिस कप्तान एके राय, सीडीओ आरपी मिश्र समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें