औराई। बृहस्पतिवार की दोपहर शौचालय में गिर कर सेवानिवृत्त कानूनगो नागेंद्र उपाध्याय निवासी कटौना-वाराणसी की मौत हो गई। तहसील सभागार के बगल बने शौचालय में वह गए थे। उसी दौरान चक्कर खाकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत कानून लेखपाल पद से प्रोन्नति पाकर कानूनगो बने और 20 मार्च 2020 को सेवानिवृत्त भी हो गए थे। एक दशक तक तहसील में सेवा देकर अपनी पहचान बनाने वाले कानूनगो परिवार सहित गांव भी चले गए थे। बृहस्पतिवार को साथी कर्मचारियों से मिलने के लिए वह औराई तहसील आए थे और यहीं पर उनका निधन हो गया।