फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सिपाही पुलिस का करें सहयोग

Tue, 21 Apr 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी विंध्याचल मंडल शिवसागर सिंह ने सोमवार को औराई थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान रजिस्टर का अवलोकन, मालखाने की जानकारी ली।  वहीं पुलिस लाइन सभागार में थानाध्यक्षों की मीटिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।  उन्होंने सेवानिवृत्त सिपाहियों का आह्वान किया कि वह सेवानिवृत्ति के दौरान पुलिस का सहयोग करें। वह मंगलवार को गोपीगंज थाना और पुलिस लाइन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे डीआईजी औराई थाने पर वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाएं।  इस मौके पर एसपी अनिल कुमार राय, क्षेत्राधिकारी राजकुमार यादव, एसओ विवेक उपाध्याय आदि रहे। अपराह्न करीब तीन बजे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, भदोही विधायक जाहिद बेग, औराई विधायक मधुबाला पासी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर जिले में शांति व्यवस्था के बारे में पूछा।

पेंशनरों एवं थानाध्यक्षों की बैठक ली। पेंशनरों ने शिकायत किया कि थानों पर उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। जिसको संज्ञान में लेते हुए उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीयता का भाव रखा जाए। उन्होंने सेवानिवृत्त सिपाहियों से कहा कि वह पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें