फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे

Mon, 27 Mar 2017 01:19 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 शासन से स्वास्थ्य विभाग में डीएम, सीएमओ स्तर की भर्तियों पर रोक का असर जिले में भी पड़ा है। दो दिन पूर्व विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सकों, संविदा कर्मियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया। चयन समिति से परिणाम घोषित करना बाकी रह गया था। लेकिन नए फरमान से साक्षात्कार का परिणाम रोक दिया जाएगा। नियुक्ति में चल रहे खेल पर शासन ने भर्ती पर रोक लगाई है। इसको लेकर जिले में भी सुगबुगाहट          तेज थी।
विज्ञापन

खुद प्रशासनिक दफ्तरों में कार्यरत लोगों ने भी अपने अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए सेटिंग किया था। लेकिन शासन के नए फरमान से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरेगा। अभी शासन से भर्ती पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाया गया है। चर्चा है कि नियुक्तियों का विज्ञापन सपा सरकार में निकाला गया था। ऐसे में भर्ती को ही निरस्त किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चिकित्सक, एनसीडी सेल में कंसल्टेड, जीएएनएमके करीब 20 पदों पर भर्ती होनी थी। इसके लिए करीब सौ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 23,24 मार्च को इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया था। मुख्य विकास अधिकारी रमेशचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में बनी चयन समिति में सीएमओ समेत प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे। इस साक्षात्कार के बाद इसी हफ्ते परिणाम भी घोषित होना था। लेकिन साक्षात्कार होने के दूसरे दिन ही शासन से भर्तियों पर रोक का आदेश जारी हो गया। ऐसे में संविदा नियुक्ति खटाई में पड़ गया है। इसमें खेल करने वालों के चेहरे भी उतर गए हैं।इस संबंध में सीएमओ डॉ.सतीश सिंह ने बताया कि शासन से भर्तियों पर रोक की खबर मिल रही है। ऐसे में यहां पर साक्षात्कार लिया जा चुका है। लेकिन  परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें