रिजल्ट निकलते ही मेधावियों के चेहरे खिले
हाईस्कूल में आकाश द्विवेदी ने 94 फीसदी अंको के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया और इंटरमीडिएट में मधु मौर्य ने 97 फीसदी अंक लेकर जिले में टाप किया। टाप होने की खबर लगते ही दोनों मेधावियों के यहां बधाई देने वालों का तांता लग गया। मिठाई खिलाकर करीबियों ने खुशी जताई।
रविवार को यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी बेचैनी रही। दोहपर 12 बजे से पहले ही साइबर कैफे पर छात्रों की भीड़ पहुंच गई। करीब 12.40 बजे जब रिजल्ट आने शुरू हुए छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हाईस्कूल में मां शारदा धनराजी देवी इंटर कालेज दवनपुर के छात्र आकाश द्विवेदी 94 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टाप किया। 92.83 फीसदी अंको के साथ शिवकरन मिश्र इंटर कालेज इटहरा की जान्हवी द्विवेदी दूसरे, शहीद नरेश इंटर कॉलेज के छात्र शुभम दूबे 92.33 के साथ तीसरे, पश्चिम वाहिनी इंटर कालेज बसगोती मवैया के दीपांशु चौबे 92.17 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। पाचवें नंबर पर श्रेया मिश्रा 92.17 फीसदी अंक, छठवें नंबर पर कुमार साहिल, सातवें पर प्रतीक मिश्रा, आठवें पर शिवानी मोदनवाल, नौवें पर अंजली सिंह, दसवें पर प्रीती यादव रहीं। इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटरमीडिएट कालेज की छात्रा मधु मौर्य ने 97 फीसदी अंको के साथ जिले में टाप किया। दूसरे नंबर पर शशिकांत मोदनवाल, तीसरे पर अखंड प्रताप सिंह, चौथे पर कोमल यादव, पाचवें पर पूजा मौर्य, छठवें पर कृष्ण कुमार मौर्य, सातवें पर अंकित मौर्य, आठवें पर अदिती यादव, नौवें पर शीबू सिंह, दसवें पर वंदना गौतम रहीं।