फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्लॉक के सभी स्कूलों को निपुण बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरईं में मंगलवार को हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूलों को निपुण बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता संजीत भारती ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बच्चों को बेहतर पठन-पाठन देने की व्यवस्था है। स्कूल के सभी बच्चों को निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रवक्ता अरविंद सोनकर, कुतुबुद्दीन ने भी योजना पर प्रकाश डाला। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज सिंह ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसआरजी रत्नेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं सभी के दायित्व, एआरपी संदीप कुमार दुबे, योगेश कुमार मौर्य, संतोष कुमार सिंह, सर्वेश कुमार यादव ने निपुण भारत मिशन एवं शारदा अभियान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकुल शिक्षक प्रतीक मालवीय, विजय सिंह, अखिलेश यादव ने कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके पूर्व 12 न्याय पंचायत से आए बच्चों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। बीईओ ने सभी बच्चों को पुरस्कार के रूप में स्टेशनरी, किताब, कांपी आदि दिया। संचालन एआरपी पूजा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें