ज्ञानपुर। मानसूनी बारिश में सामाजिक संगठनों और अधिकारियों की ओर से पौधरोपण किया जा रहा है। शुक्रवार को कई स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। औराई के महथुआ गांव में युवा कवि शिवानंद चौबे के नेतृत्व में पौधे रोपे गए।
उन्होंने कहा कि वृक्षों की कटाई से वातावरण दूषित हो रहा है। यही कारण है कि ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है। जल, थल और नभ तीनों को स्वच्छ बनाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने रचना के माध्यम से जागरूक किया। जिसमें हर वृक्ष निज सम पुत्र हैं सम्मान इसका कीजिए, हर हाथ एक- एक वृक्ष हो का आह्वान करें। डीघ विकास खंड के सोनपुर गांव में लालू यादव के नेतृत्व में युवाओं ने पौधरोपण के लिए गड़ढा खोदा। सीतामढ़ी के मनोहरपुर में पूर्व ज्ञानपुर बसपा प्रभारी मोके यादव के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। इस मौके पर छोटेलाल, दीपचंद्र, मातादीन आदि रहे। दुर्गागंज पशु चिकित्सालय में पशुधन प्रसार अधिकारी आलोक राठौर ने पौधरोपण किया। उन्होंने पौधरोपण के फायदे गिनाए।