ज्ञानपुर। विश्व पृथ्वी दिवस पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। खरगपुर में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं करीब चार साल से लगातार पौधरोपण कर रहे अशोक कुमार गुप्ता ने फलदार पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश में श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की कमी पड़ रही है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। वनों को बचाने के लिए विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया जाना चाहिए। हरे पेड़ों की कटाई न रुकी तो आने वाले दिनों में आक्सीजन की समस्या और विकराल रूप ले सकती है। इस मौके पर रामकुमार, संतोष आदि मौजूद रहे।