मिष्ठान वितरित कर पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय के होनहारों ने एक बार फिर बाजी मार ली। पुलिस क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारतीय संविधान के संकल्प को पढ़कर सुनाया। समारोह में डीएम ने कहा कि देश में संविधान लागू हुए 66 वर्ष हो गए हैं।
भारतीय संविधान का निर्माण भारत वासियों को न्याय, विचार, मत, विश्वास, धर्म की स्वतंत्रता, पद और अवसर की समानता, व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और बंधुत्व प्रदान करने के लिए हुआ था।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और ध्वजारोहण के बाद शांति प्रतीक सफेद कबूतर छोड़कर परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
देश निरंतर शिक्षा, उद्योग धंधे, कृषि, आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज, ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल भदोही समेत आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नवोदय के होनहारों को पहला स्थान प्राप्त हुआ। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप 40 हजार और कालीन निर्यातक अब्दुल हादी ने तीन हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।
इस दौरान पुलिस क्षेत्र में असाधारण कार्य करने के लिए चौकी प्रभारी चौरी शिवशंकर सिंह, कोतवाली प्रभारी भदोही अजय कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक अमित कुमार राय, औरंगजेब खां, एसओ गोपीगंज रमेश चौबे, उप निरीक्षक विनोद कुमार राय, आरक्षी क्राइम ब्रांच सचिन झा, इमरान खां, उप निरीक्षक अजय सिंह, विनायक राम जौहरी, विवेक कुमार उपाध्याय, दयाराम, चंद्रप्रकाश पांडेय और रामकुमार विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला जज ओम प्रकाश अग्रवाल, सांसद वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, भदोही विधायक जाहिद बेग, एसपी एके राय, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, अयोध्या प्रसाद सिंह, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
इसी तरह अपर जिलाधिकारी हरी लाल यादव ने जेल में कैदियों को फल वितरण किया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।
इस मौके पर रविकांत, उदयभान सिंह, सुरेश कुमार मौर्य, प्रशांत दूबे, लकी भारद्वाज, शिवानंद चौबे, सतीश कुमार उपाध्याय, प्रिया आदि मौजूद रहीं। गणतंत्र दिवस पर विकास भवन पर सीडीओ आरपी मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर इंद्रजीत तिवारी, डीएसओ कार्यालय पर डीएसओ संतोष निरंजन, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. डीके सोनकर, केएनपीजी में प्राचार्य डॉ. हिरेंद्र प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक कार्यालय पर प्रभारी अल्पसंख्यक अधिकारी एके प्रजापति, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भदोही में खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर बीएल पाल सहित कई लोग मौजूद रहे। बीआरसी ज्ञानपुर पर गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण बीएसए ने किया।
इस मौके पर बीईओ केडी पांडेय, अखिलेश यादव, मानिक चंद्र यादव आदि मौजूद रहे। जिला ओलंपिक संघ के कार्यालय पर संगठन के महासचिव राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने झंडारोहण किया।
इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, पुष्पेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। राजा पार्क मब चेयरमैन ज्ञानपुर रीरालाल मौर्य, जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने ध्जवारोहण किया।
इसी तरह उत्तर प्रदेश भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के महिला सामाख्या की ओर से वीएनजीआईसी में आयोजित बाल प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रर्दशनी प्रस्तुत की।
बेहतर प्रदर्शनी लगाने वाली छात्राओं को पुरस्कृतष किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। चेयरमैन ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उप श्रमायुक्त राकेश कुमार, पूर्व मंत्री मदनलाल बिंद, सहायक श्रमायुक्त मिर्जापुर पंकज सिंह राणा, विष्णु कुमार, प्रिया प्रसाद, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।