आईआईसीटी में मंडलायुक्त को कालीन पर बने मुख्यमंत्री का पोट्रेट दिखाते निदेशक प्रो.केके गोस्वामी
मंडलायुक्त रंजन कुमार ने अधिकारियों से इंडिया कारपेट एक्सपो से पहले पहले भदोही नगर की क्षतिग्रस्त स़ड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने जीटी रोड से माधोसिंह और खमरिया तक सड़क मरम्मत कराने का लोनिवि के अभियंता को निर्देशित किया। वे शुक्रवार ंको भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक में बोल रहे थे।
मंडलायुक्त ने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों के ऋण आवेदनों को प्रत्येक दशा में समय सीमा के भीतर स्वीकृति मिलनी चाहिए। यदि कोई शाखा प्रबंधक अथवा बैंकर लापरवाही बरतता हैं तो सख्त कार्रवाही करेंगे। बैठक में मिर्जापुर के दो ऋण लाभार्थियों ने मण्डलायुक्त से बैंकरों की शिकायत भी की। इस पर उन्होंने मिर्जापुर एलडीएम से दोनो मामलों की जांच कर आख्या मांगी।
बैठक में कालीन निर्यातकों द्वारा आगामी 3 अक्टुबर से वाराणसी में होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो के मद्देनजर भदोही कस्बे की खराब और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। यह भी कहा कि उद्यमियों की समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाए। बैठक में डीएम मीरजापुर कंचन वर्मा, ब़ीडा सीईओ इंद्रमोहन दूबे, एकमाध्यक्ष गुलामन अंसारी, पीयूष बरनवाल, विनय कपूर आदि मौजूद थे।