फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किराया रोकने वाली कंपनी होगी ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कंपनियां ट्रांसपोर्टरों का का शोषण करती है या उनके किराए को रोकती हैं तो उन्हें ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। इसके अलावा कोई ट्रांसपोर्टर ऐसी कंपनियों का माल ढुलाई करता है तो उसके ऊपर 51000 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय उगापुर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में भदोही गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने ली।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाया जाएगा। वहीं ट्रांसपोर्टरों के ऊपर हो रहे किसी भी मनमानी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कंपनियों को ट्रांसपोर्टर का माल ढुलाई का पेमेंट एक महीने के अंदर देना होगा। यदि एक महीने में संभव नहीं हो पता है तो 45 दिन के अंदर हर हाल में भुगतान करना होगा। कंपनी या पार्टी समय से पेमेंट नहीं करती है तो कोई भी ट्रांसपोर्टर उसका माल नहीं उठाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जनपद की तीन कंपनियों को भी ब्लैक लिस्टेड किया गया है। बैठक में ट्रांसपोर्टरों की एकता पर जोर दिया गया।
मौके पर भदोही गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धनेश पांडेय, महामंत्री नूर आलम खान, कोषाध्यक्ष कौशलेश पांडेय, प्रदीप मिश्रा, मनोज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें