फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों को किया याद

Thu, 03 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर।देश की सीमाओं की सुरक्षा करते समय शहीद जवानों की याद में बुधवार शाम को नागरिकों ने कैंडिल जुलूस निकाला। इस दौरान               देश के जवानों के लिए दुआ भी        की गई। 
 नगर के शीतल पाल तिराहे से निकला कैंडिल जुलूस केएनपीजी गेट, मिश्रा मार्केट, पुरानी कलेक्ट्रेट होते हुए वहीं पर आकर समाप्त हुआ। राम बहादुर उर्फ बच्चन पाल ने कहा कि देश के जवानों की कृपा है कि हम सकुशल हैं। हम घर पर खुशी मनाते हैं तो जवान सीमा पर दुश्मनों से टक्कर लेते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि कहीं भी सेना के जवान दिखें तो उन्हें सेल्यूट करें। मनोज अंबष्ट ने सिमी के आतंकियों की तरफदारी करने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को मानसिक दिवालिया बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ऐसे लोग देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। इस मौके पर रंगीला यादव, लालजी यादव, बबलू श्रीवास्तव, ताराचंद, अच्छे लाल, गगन, भुलेश्वर तिवारी, संजय पाल, चंद्र मोहन, जयशंकर, प्रदीप पाल, आलम, भोनू, संतोष आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें