फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर निर्माण में देरी से टूट रहा भरोसा

Tue, 04 Apr 2017 01:44 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
                          
विज्ञापन

भदोही। नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए इंदिरा मिल चौराहे पर बनवाए जा रहे फ्लाईओवर निर्माण की कच्छप गति अब राहगीरों, वाहन स्वामियों और दूकानदारों को तकलीफ देने लगी है। फ्लाईओवर का निर्माण फरवरी 2017 में पूरा कराकर इसे जनता को समर्पित किया जाना था, लेकिन जिस गति से काम हो रहा है, अब भी इसमें दो तीन महीने का समय लग सकता है। फ्लाईओवर निर्माण के चलते इंदिरा मिल चौराहे पर बाईपास मार्ग से यातायात अवरुद्ध है, जिससे वहां के दूकानदारों के लिए समस्या बढ़ गई है।                        
फरवरी 2014 में फ्लाईओवर का शिलान्यास हुआ था। तब इसका आगणन 38 करोड़ था, लेकिन देरी होने के साथ इसका बजट अब 42 करोड़ जा पहुंचा है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने जब तक अपने हिस्से का काम पूरा किया, तब तक रेलवे अपने हिस्से पर काम शुरू भी नहीं कर सका था। फरवरी 2017 में तत्कालीन विधायक जाहिद बेग ने काम शुरू करने के लिए रेलवे के खिलाफ आंदोलन भी चलाया, जिसमें अधिकारी आकर आश्वासन दे गए, लेकिन तब भी काम में वह तेजी नहीं आई जैसी होनी चाहिए थी। हालात यह हैैं कि मुख्य रेलवे सेतु पर गार्डर चढ़ाकर छोड़ दिया गया है और काम भी बंद है। इससे लोगों का भरोसा टूट रहा है। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने सोमवार को जाकर काम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेलवे ने साथ दिया होता तो रास्ता कब का खुल गया होता। उन्होंने कहा कि मैं शीघ्र डीआरएम से मिलूंगा और यदि तब भी बात न बनी तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।                        --                         
विज्ञापन

                       इंदिरा मिल चौराहे वाले फ्लाईओवर पर यातायात व्यवस्था जल्दी शुरू हो सके, इस पर पूरा ध्यान है। बराबर अधिकारियों के संपर्क में हूं। उन्हें बता दिया गया है कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जब तक शुरू नहीं करा लूंगा चैन से नहीं बैठूंगा।
विज्ञापन

रविंद्र नाथ त्रिपाठी, विधायक
फ्लाईओवर की प्रगति पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि काम में देरी की बात डीआरएम के संज्ञान में लाई जा चुकी है। डीआरएम भी देरी को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने इस संबंध में काम में तेजी लाने को कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है।       
वीरेंद्र सिंह, सांसद भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें