फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 31 तक कराएं निबंधन नहीं तो देना होगा दोगुना शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सैकड़ों आवंटी विभिन्न योजनाओं में क्रय प्लाट का भुगतान करने के बाद भी निबंधन नहीं करा रहे हैं। बीडा ने रविवार को ऐसे आवंटियों को निबंधन करा लेने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया। कहा कि 31 दिसंबर तक निबंधन जमा नहीं होता है तो शुल्क के साथ पेनाल्टी भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

बीडा की ओर से संचालित योजनाओं में 350 से अधिक ऐसे आवंटी ऐसे हैं, जिन्होंने भुगतान तो कर दिया है, लेकिन निबंधन नहीं करा रहे हैं। ऐसे लोगों को सामान्य 4 हजार रुपये शुल्क जमा कर बीडा ने निबंधन करा लेने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि 31 तक ऐसा न होने पर शुल्क के साथ पेनाल्टी भी वसूली जाएगी।
बीडा के अधिशासी अभियंता और संपत्ति प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि बीडा प्राधिकारी की बैठक में भारी भरकम शुल्क वसूलने का प्रस्ताव पारित हो गया है। बताया कि विक्रय मूल्य जमा होने के दो वर्ष के अंदर निबंधन कराने पर शुल्क चार हजार, दो वर्ष के बाद और चार वर्ष के भीतर निबंधन कराने पर शुल्क 8 हजार तथा 4 वर्ष के बाद व 6 वर्ष के भीतर निबंधन कराने पर शुल्क 16 हजार रुपये देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोग केवल 4 हजार रुपये निबंधन शुल्क देकर 31 दिसंबर तक निबंधन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें