फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आलू, टमाटर और बैंगन पर मंडराने लगा रोगों का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सब्जियों के लिए नुकसान का सबब है। आलू, टमाटर और बैंगन की फसल के लिए गिरता तापमान नुकसानदायक है। इन दिनों सब्जी में रोगों का खतरा बढ़ गया है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दवा का छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, हवा में नमी अधिक होने पर आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका रहती है। इसलिए इन दिनों फसल की निगरानी लगातार होती रहनी चाहिए। आलू की फसल में अगर जरा भी लक्षण दिखे तो कार्बेडिन्जम 1.0 ग्राम प्रति लीटर पानी या डाइथेन एम-45 मिलाकर छिड़काव करें।
इसी तरह बैंगन की फसलों में मुर्झाने की समस्या दिख रही है, तो किसान कार्बन्डाजिम दवा 1.0 ग्राम प्रति लीटर की दर से छिड़काव कर सकते हैं। टमाटर की फसल में अगर पीलापन है या भूरे धब्बे लग रहे हैं तो मैकोजेब 2.5 का 3.0 ग्राम पानी में प्रति लीटर घोल बना कर छिड़काव करें।
विज्ञापन

अगर टमाटर के पौधे मुरझा रहे हैं, तो कृषक ट्राइकोडर्मा, हरजियानम या सूडोमोनास, फलोरीसेंस का 8 से 10 ग्राम पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। कृषि केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने कहा कि किसान प्रतिदिन फसल की निगरानी करें। जरा सा भी लक्षण दिखे तो विशेषज्ञों की सलाह लेकर दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें