फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के करीबी प्रदीप शुक्ला को वसूली का नोटिस, अवैध बालू भंडारण का है मामला 

Mon, 05 Oct 2020 12:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बाहुबली ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के करीबी प्रदीप शुक्ला से 1.11 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी की है। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर गांव में अवैध बालू भंडारण करने के मामले में उक्त कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


नोटिस में तत्काल जुर्माने की रकम भरने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में धनराशि जमा न हुई तो भू-राजस्व की भांति वसूली के लिए आरसी जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र द्वारा कौलापुर में आवंटित भूमि पर कब्जा कर लिया गया है।

साथ ही अवैध बालू का भंडारण भी किया गया है। जांच में पाया गया कि 11 हजार घन मीटर बालू का अवैध भंडारण किया गया था। डीएम की ओर से 15 हजार घन मीटर बालू का भंडारण करने के लिए विधायक के करीबी प्रदीप निवासी सुजातपुर को अनुज्ञा जारी की गई थी।
विज्ञापन


नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 26 हजार घन मीटर बालू का भंडारण किया गया था। डीएम राजेंद्र प्रसाद की ओर से जारी नोटिस का प्रदीप शुक्ला ने जवाब भी दिया था। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बालू की बाजार कीमत 1.06 करोड़ और पांच लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें