फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रिजनिंग और गणित के प्रश्न रहे आसान, मानविकी ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पांच केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर केंद्रो पर सुबह से शाम तक गहमागहमी का माहौल रहा। मानविकी विषय के अभ्यर्थियों को सवालों ने थोड़ा परेशान किया जबकि रिजनिंग और गणित के प्रश्न संतुलित रहे। दोनों पालियों में कुल 218 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सात बजे से ही विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थी और अभिभावक जमा हो गए। आठ बजे के बाद प्रवेश पत्र संग अन्य जांच होने पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा हुई। दोपहर 12 बजे परीक्षा केंद्रो से बाहर निकले अधिकतर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले रहे जबकि कुछके चिंतित दिखाई दिए। अभ्यर्थियों ने बताया कि अपने विषय से जुड़े सवालों के जवाब तो आसानी से दे दिए, लेकिन दूसरे विषयों से जुड़े प्रश्नों ने उन्हें उलझाया। समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवालों की अधिकता रही। नई शिक्षा नीति, समान नागरिक संहिता, महिला आईपीएस, चंद्रयान, आदित्य एल-1 से जुड़े सवाल पूछे गए। डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी शुभम बरनवाल ने जीआईसी, केएनपीजी में बनाए गए केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पहली पाली में 2173 में 216 और दूसरी पाली में 2173 में 218 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
-
- भूगोल और इतिहास के विद्यार्थी के लिए शिक्षाशास्त्र या दूसरे विषयों से जुड़े सवाल कठिन रहे। मानविकी विषयों के अभ्यर्थियों को सवालों ने थोड़ा परेशान किया- सूर्यभूषण तिवारी, बिहार-फोटो-30
विज्ञापन


- पहली पाली में भाषा और सामान्य की परीक्षा रही। हिंदी या अंग्रेजी विषय से 50 प्रश्न जबकि सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे गए। पेपर सामान्य रहा। अनुच्छेद और अधिकार पर सवालों की संख्या ज्यादा रही।- लक्ष्मी, भदोही- फोटो-29
-
- सोशल मीडिया में चेट जीपीटी एप्लिकेशन की उपयोगिता कितनी प्रभावशाली है। ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग किन-किन क्षेत्र में किया जा रहा है। जैसे अन्य तकनीक से जुड़े सवाल पूछे गए।- साहिल रजा, भदोही-फोटो-28

- पहली पाली की परीक्षा अच्छी रही। मानविकी विषयों से जुड़े प्रश्न समझने में दिक्कत हुई। दूसरी पाली में विज्ञान, गणित के कुछ सवाल कठिन रहे। जिससे कुछ सवाल पूरा नहीं हो सका।- प्रिंसी पांडेय, भदोही- फोटो संख्या 27
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें