फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान योग साधना से प्रभु की प्राप्ति संभव : स्वामी कमलेश्वरानंद

विज्ञापन
औराई में ध्यान योग साधना कराते स्वामी कमलेश्वरानंद। संवाद
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर औराई स्थित चित्रांश पैलेस में आयोजित तीन दिवसीय ध्यान योग साधना एवं सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देर रात तक श्रद्धालु ध्यान, भजन और साधना में लीन रहे। स्वामी कमलेश्वरानंद और ब्रह्म प्रिया नम्रता कमलिनी ने सत्संग में कहा कि गुरु और ईश्वर से बड़ा कोई नहीं है। जब व्यक्ति अपने मन को समझ लेता है, तभी उसे गुरु और प्रभु की वास्तविक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से मानव जीवन प्राप्त हुआ है और इसका उद्देश्य आत्मिक उन्नति है।
विज्ञापन

स्वामी कमलेश्वरानंद ने कहा कि मन पर नियंत्रण और उसके अतिक्रमण के लिए दृढ़ संकल्प आवश्यक है। व्यक्ति को ईश्वर से सद्बुद्धि और आत्मसंयम की प्रार्थना करते हुए आध्यात्मिक साधना के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक विनय कुमार श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ज्ञानपुर नगर पालिका के अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें