फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलन से कच्चा घर गिरा, जलजमाव से चरी सड़ी

विज्ञापन
भिदिउरा में बारिश के कारण गिरे कच्चे घर को दिखाती महिला। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब महीने भर रुक-रुककर हो रही बारिश भले ही दो दिनों से थम गई है लेकिन जलजमाव ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सीलन से कच्चे मकान गिरने लगे हैं तो निचले हिस्सों में बोई गई फसल सड़ गए। जिससे उनको प्रकृति की दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में मानसून मेहरबान है। जून के शुरुआती सप्ताह से शुरू हुई बारिश लगातार जारी रही। कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार बारिश हुई। जिससे अब तक औसत बारिश के सापेक्ष तीन गुना अधिक मेघ बरस चुके हैं। लगातार हुई बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण अंचलो में कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है। सोमवार को ज्ञानपुर से सटे भिदिउरा गांव में संदीप कुमार विश्वकर्मा का कच्चा मकान धराशायी हो गया। जिससे मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। अवध नारायण सरोज का पुराना कुआं बैठ गया। रामसनेही मौर्य की चरी बारिश के पानी में डूबने से नष्ट हो गई। ग्राम प्रधान महेंद्र पाठक ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें