नगर में रविवार को तीन किमी मिनी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले धावकों को पुरस्कृत किया गया। आयोजक जय प्रकाश शुक्ला और पवन मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया।
दौड़ में पहला स्थान पाने वाले वीदापुर के रविंद्र पाल को साइकल, दूसरे स्थान पर रहने वाले घोरहां के संदीप बिंद को मोबाइल, तीसरे स्थान पर आने वाले सेवा यादव को पंखा देकर पुरस्कृत किया। दौड़ में 35 धावकों ने हिस्सा लिया।