फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ऑनलाइन ड्राइंग एवं पेंटिंग में रविंद्र को द्वितीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के फाइन आर्ट विभाग की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय ऑनलाइन ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देश के कई विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर समेत 400 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। कलाकारों ने कोरोना महामारी, पर्यावरण आदि जैसे कुछ विषयों को पेंटिंग के माध्यम से कलाकृतियों को कैनवास पर पर उतारा।
विज्ञापन

प्रथम चरण में निर्णायक मंडल ने 30 प्रतिभागियों का चयन किया। द्वितीय चरण में टॉप 15 पेंटिंग को विजेता घोषित किया गया। जिसमें ख्याति प्राप्त चित्रकार विजेंद्र शर्मा, राज्य ललित कला अकादमी के प्रसिद्ध चित्रकार दुर्जन सिंह राणा एवं अमेरिका से पोट्रेट कला में सम्मानित कलाकार भारत भूषण शामिल रहे। विजेताओं में प्रथम स्थान ओमपाल सिंह, द्वितीय स्थान केएनपीजी कॉलेज ज्ञानपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रविंद्र कुमार को दूसरा जबकि तृतीय स्थान प्रशांत को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें