जिले में 720 सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों पर राशन वितरण की तिथि तय हो गई है। 25 नवंबर तक कार्डधारकों को राशन वितरित होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन वितरित किया जाएगा। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 38 हजार 264 जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की संख्या दो लाख 67 हजार हैं।
इन कार्ड धारकों में कोटेदार यूनिट के अनुसार राशन का वितरण करेंगे। बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं एवं 21 किलो चावल समेत कुल 35 किलो राशन मिलेगा। खाद्यान का वितरण कोटेदार आठ से 25 नवंबर के बीच वितरित करेंगे। राशन वितरण में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो मामले की विभागीय स्तर से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद