जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शनिवार को जंगीगंज किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद उर्वरक बिक्री और भंडारण का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी/ सचिव कमलेश कुमार मिश्रा ने गोदाम में उपलब्ध एनपीएस और यूरिया के स्टाॅक से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने कहा कि रबी की बोआई के लिए उर्वरक पर्याप्त मात्रा में है। किसान को हेक्टेयर के हिसाब से खाद दी जाएगी। चेतावनी दी कि यदि किसी विक्रेता ने अधिक दर पर खाद की बिक्री की तो उस पर केस दर्ज कराया जाएगा। किसानों से अनुरोध किया कि वे अपना किसान पंजीकरण (किसान रजिस्ट्री) अवश्य करा लें।