फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों में बांटा राशन, भवन हुए सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के 50वें दिन बृहस्पतिवार को भी चौरी, कोइरौना, ज्ञानपुर, गोपीगंज नगर, घोसिया नगर में गरीब-असहाय परिवारों में राशन के साथ मास्क वितरित कर समाजसेवकों ने मदद की। डीघ ब्लॉक के बेरवां पहाड़पुर स्थित क्वारंटीन सेंटर हीरानंद पांडेय इंटर कॉलेज और आसपास गांवों में पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने मास्क, साबुन आदि वितरित कराया। इस मौके पर लोलारखनाथ पांडेय, त्रयंबकनाथ, रविकांत त्रिपाठी, बालकिशन, विष्णु पांडेय, रामकिंकर, वैभव, अरविंद आदि रहे। घोसिया नगर में युवा समाजसेवी ऋषि शुक्ला ने फायर ब्रिगेड वाहन को मंगाकर भवानीपुर, जयरामपुर, आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल, मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, गैस एजेंसी, किराना, जनरल स्टोर, गली-मोहल्ले को सैनिटाइज कराया। चौरी क्षेत्र के परषोत्तमपुर में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री रितेश तिवारी ने भोजन, राशन, साड़ी वितरित कर गांव को सैनिटाइज भी कराया। बताया कि वह मां निर्मला देवी की पुण्यतिथि पर कुछ अलग करने की योजना की। इस मौके पर आशीष दुबे, बृजेश तिवारी, विपिन मिश्रा, गंगेश तिवारी, पिंटू मिश्रा, गुड्डू सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गांवों में प्रवासियों की आमद से दहशत
पाली। लॉकडाउन का चौथा चरण भी कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा और जैसे-जैसे लॉकडाउन में छूट मिल रही है, वैसे-वैसे अब गांवों में प्रवासी मजदूरों का मेला भी लगना शुरू कर दिया है। चिंता की बात यह कि जनपद में अब तक लाखों रुपये सफाई और सैनिटाइज के नाम पर स्वास्थ्य विभाग भले ही बहा दिया हो, लेकिन भदोही, अभोली, सुरियावां ब्लॉक क्षेत्रों के दर्जनों गांवों में व्याप्त गंदगी विभाग की कथनी और करनी की पोल खोल रही है। क्षेत्र के कई ऐसे भी गांव हैं जहां महाराष्ट्र, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, मध्यप्रदेश, कानपुर, गोरखपुर, अमेठी, सहारनपुर, नोएडा आदि बाहरी क्षेत्रों से आ रहे प्रवासियों की संख्या इस कदर बढ़ गई है कि क्षेत्रवासियों में कोरोना संक्रमण फैलने की चिंता सताने लगी है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रवासियों को चिह्नित कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें