भदोही से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है बताया जा रहा है कि विशेष गाड़ी 11 फेरों का चक्कर लगाएगी और जनवरी फरवरी के विशेष दिनों में संचालन होगा। बताते चलें कि इससे रेल व्यवस्था को नया रूप तो मिलेगा ही साथ में यात्रियों को सुविधा भी मिलेगी।
आगामी जनवरी माह में होने वाले प्रयागराज महाकुंभ को लेकर रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। जनवरी में जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होकर रामबाग मालदा कुंभ मेला स्पेशल द्विसाप्ताहिक गाड़ी चलेगी। रेलवे प्रशासन प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु के लिए मालदा टाउन-प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन कुम्भ मेला द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी जनवरी और फरवरी में हर बृहस्पतिवार और शनिवार और रामबाग से हर शुक्रवार एवं रविवार को 11 फेरों के लिये किया जायेगा।
विज्ञापन
यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी बताया कि मालदा टाउन- प्रयागराज रामबाग कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 02, 04, 09, 18, 23 एवं 25 जनवरी तथा 06, 08, 15, 20 एवं 22 फरवरी,2025 दिन गुरुवार एवं शनिवार को मालदा टाउन से 20.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन से होते हुए शाम 5.15 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 03, 05, 10,19, 24 एवं 26 जनवरी तथा 07, 09, 16, 21 एवं 23 फरवरी,2025 दिन शुक्रवार एवं रविवार को प्रयागराज रामबाग से 19.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी ।
बताया कि इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन और एस.एल.आर.डी. के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।