जीआईसी खेल मैदान पर क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद
ज्ञानपुर। भदोही प्रीमियर लीग सीजन चार में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला राजपूत ढाबा बनाम मंगलम ईंट उद्योग और दूसरा मुकाबला किंग्स ऑफ जौनपुर और आरएन मौर्य डेयरी के बीच खेला गया। इसमें राजपूत ढाबा और किंग्स ऑफ जौनपुर ने अपने-अपने मैच जीते। मुख्य अतिथि औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।
पहले मैच में मंगलम ईंट उद्योग ने टॉस जीतकर पहले राजपूत ढाबा को बैटिंग को आमंत्रित किया। निर्धारित 18 ओवर में राजपूत ढाबा ने 133 रन बनाए। इसमें भानु मिश्रा ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। मंगलम ईंट उद्योग की ओर से अमन यादव ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट लिया। वहीं, बैटिंग करने मंगलम ईंट उद्योग की टीम निर्धारित 18 ओवरों में 124 रन ही बना सकी। राजपूत ढाबा ने यह मुकाबला 9 रनों से जीत जीत लिया। कप्तान धीरज ने 39 गेंद पर 37 रन का योगदान किया।
भानु मिश्रा ने 4 ओवरों 33 देकर 3 विकेट लिया। औराई ब्लॉक प्रमुख ने भानु मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया। दूसरे मैच में टॉस जीतकर किंग्स ऑफ ज्ञानपुर ने पहले बैटिंग को चुना। निर्धारित 18 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए किंग ऑफ ज्ञानपुर ने 169 रन बनाए।
आशुतोष पाल ने मात्र 55 गेंद 107 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी आरएन मौर्या डेरी ने निर्धारित 18 ओवरों में 147 रन ही बना सकी। इस तरह किंग्स ऑफ जौनपुर 22 रनों से यह मैच जीत गाई। आशुतोष पाल को मन ऑफ द मैच का खिताब मिला। आयोजक शिवम शुक्ला व अतुल तिवारी समेत अन्य रहे। संवाद