फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के रजईपुर गांव के पास बुधवार की रात भदोही रोड पर हुए सड़क हादसे में राजगीर संतोष कुमार (32) निवासी बारीगांव की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

संतोष कुमार अलुआ गांव में किसी मकान का निर्माण कर रहा था। रात लगभग साढ़े नौ बजे काम बंद कर वह बाइक से ही घर लौट रहा था। रजईपुर के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सहित गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। रात होने के कारण आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। काफी देर बाद जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें