फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मुश्किलें, ढहे कई मकान 

Sat, 13 Aug 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीजन की पहली मूसलाधार बारिश ने शुक्रवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। गुरुवार की रात के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद भी मौसम मेहरबान रहा। झमाझम हो रही बारिश से कई जर्जर मकान धराशायी हो गए, जिससे हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया। चौरी में दीवार से दबकर एक महिला घायल हो गई 
विज्ञापन

गुरुवार की देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार शाम तक जारी रही। सुबह कुछ समय के लिए लोगों को राहत मिला लेकिन दोपहर बाद तीन बजे से एक बार फिर मारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश से हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। बारिश से स्कूल- दफ्तर जलाशय बन गए। ज्ञानपुर प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय लालानगर, प्राथमिक विद्यालय नारेपार समेत निचले हिस्सों में बने कई विद्यालयों में तीन फीट तक पानी भर गया। ज्ञानपुर के रजिस्ट्री कार्यालय, बीएसए दफ्तर, डीएसओ कार्यालय के परिसर में आधा फीट तक पानी लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज समेत अन्य बाजारों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलजमाव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया। ज्ञानपुर से सटे खरगपुर में राम दुलार पाल कच्चा मकान गिर गया। इसमें एक बकरी की दबकर मौत हो गई। खरगपुर में सतीश दूबे का कच्चा मकान बारिश से गिर गया। इससे हजारों का सामान नष्ट हो गया। चौरी संवाददाता के अनुसार, मानिकपुर में शुक्रवार को अशोक दूूबे का मकान गिर गया। इससे उनकी पत्नी पुष्पा देवी का एक पैर टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें